जयपुर, 11 मई। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कैंसर रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लोगों से ’कैंसर आउट’ अभियान से जुड़ने का आह्वानकिया है। श्रीमती राजे ने शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल-2018 के दौरान राजस्थान राॅयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच शुरू होने से पहले झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। ’कैंसर आउट’ अभियान के तहत प्रदेशभर में कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर रोग की पहचान की जाएगी, ताकि शुरूआती दौर में ही इस बीमारी का पता लगाकर समय पर इलाज शुरू किया जा सके। राजस्थान सरकार इस अभियान के लिए क्रिकेट टीम राजस्थान राॅयल्स, टाटा ट्रस्ट्स, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सहभागी है। मुख्यमंत्राी ने राजस्थान राॅयल्स टीम के कप्तान श्री अजिंक्या रहाणे और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान श्री महेन्द्र सिंह धोनी को कैंसर आउट अभियान की ट्राॅफी भेंट की। उन्होंने अभियान का हिस्सा बनने के लिए सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।श्रीमती राजे ने स्टेडियम में राजस्थान राॅयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का भी आनंद लिया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर खेल मंत्राी श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पूर्व केन्द्रीय मंत्राी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. सीपी जोशी, आईपीएल के चैयरमैन श्री राजीव शुक्ला सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।
Related Posts
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ पर शुभकामनाएँ दी
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वर्ल्ड यूथ स्किल डे’ पर शुभकामनाएँ दी
नियमित पेंशन नहीं मिलने वाले प्रकरणों में व्यक्तिगत संपर्क कर कार्यवाही करें – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
जयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में…
अलवर के सिटी पैलेस में ‘अलवर टाइगर मैराथन’ के द्वितीय संस्करण का उद्घोष कार्यक्रम हुआ आयोजित
अलवर टाइगर मैराथन के ब्राण्ड एंबेसडर अभिनेता श्री रणदीप हुड्डा, केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन…