आंकड़ों से पता चलता है कि विगत तीन वर्षों के दौरान भारी वर्षा की घटनाओं में सतत वृद्धि हो रही है।

वर्ष 1891 -2017 के दौरान के आकड़ों के आधार पर, उत्तरी हिंद महासागर में वर्ष में औसतन 5 चक्रवातआए, 4 बंगाल की खाड़ी मे और 1 अरब सागर में आया। हालांकि, हाल के दिनों में उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों की उत्‍पत्ति की बारंबारता में वृद्धि देखी गई थी। हाल के वर्षों में अध्‍ययनों से भी अरब सागर में प्रचंड चक्रवातों की बारंबारता में वृद्धि का पता चलता है।

वर्ष 2017 से 2019 के दौरान उत्तरी हिंद महासागर में बने चक्रवातों का विवरण निम्नलिखित है:

वर्षचक्रवातों की बारंबारताचक्रवातों की कुल संख्याप्रचंड चक्रवात या उससे अधिक तीव्रता वाले चक्रवात
अरब सागरबंगाल की खाड़ी
20171232
20183476
20195386

अरब सागर में चक्रवातों की उच्‍चतम वार्षिक बारंबारता सामान्‍य: प्रतिवर्ष 1 की तुलना में 2019 में अरब सागर में आए 5 चक्रवात वर्ष 1902 के पिछले रिकार्ड के समान हैं। साथ ही, वर्ष 2019 में अरब सागर में अत्‍यधिक प्रचंड तूफान भी आए।

बाढ़ के संबंध में, यह उल्‍लेखनीय है कि, देश ने हाल के दिनों में भारी से अति भारी वर्षा की घटनाएं देखी हैं जिस के कारण बाढ़ की स्‍थिति पैदा हुई। 2017 से 2019 तक पिछले तीन वर्षों में बहुत भारी और अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज किए गए वाले केंद्रों की संख्या निम्‍नानुसार है:

वर्षदक्षिण-पश्‍चिम मानसून ऋतु (जून से सितंबर) के दौरान दर्ज किए गए केंद्रों की संख्या
बहुत भारी वर्षा (115.6-204.4 मिमी)अत्यधिक भारी वर्षा (204.5 मिमी या इससे अधिक)
20171824261
20182181321
20193056554

आंकड़ों से पता चलता है कि विगत तीन वर्षों के दौरान भारी वर्षा की घटनाओं में सतत वृद्धि हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग चक्रवातों की निगरानी और मौसम के पूर्वानुमान के लिए उपग्रहों, रडार और पारंपरिक और स्वचालित मौसम केंद्रों से उत्तम प्रेक्षणों के एक सूट का उपयोग करता है। इसमें तटवर्ती और स्‍वचालित मौसम केंद्रों (एडब्‍ल्‍यूएस), स्‍वचालित वर्षामापी (एआरजी), मौसम विज्ञानी ब्‍वॉयज और समुद्री पोत सहित इनसैट 3डी, 3डी आर और स्‍क्रैटसैट उपग्रह, डॉप्‍लर मौसम रडार (डीडब्‍ल्‍यूआर) शामिल हैं। वैश्‍विक स्‍तर पर 12 किमी ग्रिड और भारत/क्षेत्रीय/बड़े शहर क्षेत्र में 3 किमी. ग्रिड पर पूर्वानुमान उत्‍पादों के उत्‍पादन हेतु सभी उपलब्‍ध वैश्‍विक उपग्रह रेडिएशन और रडार डाटा के सम्‍मिश्रणन से पूर्वानुमान मॉडलों के शुद्ध सूट के प्रचालन कार्यान्‍वयन से मौसम पूर्वानुमान क्षमता में वृद्धि हुई है।

सटीकता, लीड टाइम और स्‍थानिक विभेदन के संबंध में चक्रवात और भारी वर्षा जैसे पूर्वानुमान प्राकृतिक आपदा के पूर्वानुमान को बेहतर बनाने के लिए वायुमंडल और जलवायु अनुसंधान-मॉडलिग प्रेक्षण प्रणाली और सेवाएं (एक्रॉस) स्‍कीम के तहत प्रेक्षणात्‍मक नेटवर्क और संख्‍यात्‍मक मॉडलिंग में अतिरिक्‍त सुधार किए जा रहे हैं।                         

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्‍वी विज्ञान मंत्री, डा. हर्ष वर्धन ने लोक सभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से यह जानकारी September 23, 2020  को  दी।

Total
0
Shares
Previous Post

कोविड जनजागरूकता रैली गुरूवार को, जिला कलक्टर हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना

Next Post

एनसीएस द्वारा 20 वर्षों में दिल्ली और दिल्ली के आस पास आए भूकंपों का विश्लेषण किया गया

Related Posts

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस सम्मेलन का आयोजन सबका प्रयास का एक स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा, “21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है। ऐसे में प्रशासन और नीति निर्माण में लोगों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।” प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि समाधान का, सॉल्यूशन का, इवोल्यूशन का और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इतिहास से सबक सीख सकते हैं और यह केंद्र और राज्यों दोनों की मदद करेगा। श्री मोदी ने कहा कि अगर हम पिछली शताब्दी के शुरुआती दशकों को याद करें तो पाते हैं कि दुनिया में किस तरह तबाही और त्रासदी का दौर चल रहा था। लेकिन उस दौर में भी बात चाहे ईस्ट की हो या वेस्ट की, हर जगह के साइंटिस्ट अपनी महान खोज में लगे हुए थे। पश्चिम में आइंस्टीन, फरमी, मैक्स प्लांक, नील्स बोर,…
Read More
Total
0
Share