जिला कलक्टर ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर जाने पर लगाई लगायी रोक

जयपुर जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 13 से 16 नवम्बर तक धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जावे तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि त्योहार शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से सौहाद्रपूर्ण माहौल में संपन्न हो। उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों, चिकित्सालयों आदि शांत क्षेत्रों के आस-पास सतर्कता रखते हुए सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं
अधिकारी त्योहार पर बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडें – जिला कलक्टर


जयपुर जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 13 से 16 नवम्बर तक धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जावे तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि त्योहार शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से सौहाद्रपूर्ण माहौल में संपन्न हो। उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों, चिकित्सालयों आदि शांत क्षेत्रों के आस-पास सतर्कता रखते हुए सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को उनके क्षेत्र के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित करने को कहा है। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करने एवं साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Ott platforms and online news portals are now under government control

Next Post

पंचायत चुनाव क्षेत्रों में तीन दिनों के लिए सूखा दिवस घोषित

Related Posts
vaccination meeting in udaipur

कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न कमेटियों की बैठक सम्पन्न, कलक्टर ने सभी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पूर्ण एहतियात बरतने के दिए निर्देश

जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डीटीएफ), शहरी टास्क फोर्स (यूटीएफ) तथा एईएफआई कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
Read More

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक नो मास्क, नो एन्ट्री के संकल्प की पालना हम सब की जिम्मेदारी -मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक’नो मास्क, नो एन्ट्री’ के संकल्प की पालना हम सब की जिम्मेदारी-मुख्यमंत्रीजयपुर, 15 सितम्बर।…
Read More
Total
0
Share