जानिए कैसे वाईफाई स्कीमर डिवाइस चुरा रहा है आपकी मेहनत का पैसा

इंटरनेट आज की दुनिया में रोटी, कपडा और मकान के बाद इंसान की एक एहम जरूरतों में से एक है। लेकिन जिस तरह एक सिक्के के दो पहलु होते है उसी तरह इंटरनेट के फायदों के साथ साथ नुकसान की सूचि भी काफी लम्बी है। दुनिया में बढ़ते अपराधों ने भी तकनिकी मोड़ ले लिया है। दुनिया में जहा इंटनेट का अविष्कार लोगो की सुविधा बढ़ाने के लिया किया गया था, आज वही इंटरनेट अपराधों के बढ़ने का माध्यम भी हो चुका है।

इंटरनेट आज की दुनिया में रोटी, कपडा और मकान के बाद इंसान की एक एहम जरूरतों में से एक है। लेकिन जिस तरह एक सिक्के के दो पहलु होते है उसी तरह इंटरनेट के फायदों के साथ साथ नुकसान की सूची भी काफी लम्बी है। दुनिया में बढ़ते अपराधों ने भी तकनीकी मोड़ ले लिया है। दुनिया में जहाँ इंटनेट का अविष्कार लोगो की सुविधा बढ़ाने के लिया किया गया था, आज वही इंटरनेट अपराधों के बढ़ने का माध्यम भी हो चुका है।

आज की दुनिया में बढ़ते दहशत भरे कारनामो को देखते हुए, इंसान अपने पैसों को सबसे ज्यादा सुरक्षित बैंक में ही महसूस करता है, बैंको ने भी लोगो की सुविधा में कोई कसर नहीं छोड़ी है, तरह तरह के सुविधाजनक प्रस्तावों के साथ लोगो का विश्वास पाया है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग जैसी अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध है। जहाँ एक और इन सब का उद्देश्य काम को आसान करना था , वही कुछ बीमार मानसिकता वाले लोगो ने इसे भी अपकर्मो का जरिया बना लिया है।

इन दिनों बिना ओटीपी के पैसे निकलने के मामले सामने आ रहे है, वाईफाई स्कीमर जैसे उपकरणों के साथ, लोग आपके क्रेडिट कार्ड , एटीएम कार्ड का सभी डाटा और पिन नंबर चुरा लेते है। ये डाटा डिवाइस अपनी मेमोरी में सुरक्षित स्टोर कर लेता है, जिसके ज़रिये कार्ड क्लोनिंग की जा सकती है।

स्कीमर डिवाइस क्या है ?

स्कीमर डिवाइस, एटीएम कार्ड कार्ड स्वाइप कर उस कार्ड का डाटा चुरा लेने वाला एक डिवाइस है। इस डिवाइस को स्वाइपिंग मशीन में उपयोगकर्ता की नज़रो से बचा कर लगाया जाता है। पर इस बढ़ते तकनीकी दौर में, एटीएम में स्किमर डिवाइस नहीं होने के बाद भी साइबर एक्सपर्ट (Cyber ​​expert) के कार्ड का डेटा और पिन चोरी करना मुमकिन हो गया है। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार एटीएम बूथ से कुछ दूरी पर रखे एक स्किमर डिवाइस से भी डाटा चुरा लिया जा सकता है। यह डिवाइस आपके कार्ड का डाटा 100 मीटर की दुरी से भी चुरा सकता है।

इन सब से बचने का एक मात्र सबसे बेहतर उपाय सतर्क रहना ही माना गया है। इन सब तरीको के अपराधों के लिए सरकार द्वारा कुछ सुरक्षा उपाय बताये गए है , जो कुछ इस प्रकार है :
•वाईफाई स्कीमर डिवाइस के आ जाने से ठगी होना ज्यादा आसान हो गया है, इसलिय डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से बचे।
•बाज़ार में कई तरह के स्कैनर कोड उपलब्ध है, कार्ड के बजाय उनके इस्तेमाल से डाटा चोरी होने की सम्भावनाये काफी स्टार तक काम हो जाएगी।
•समय समय पर अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड बदलते रहे।
•अपने कार्ड को लेदर या ब्लॉकिंग पॉकेट के अंदर रखे अथवा एक्सपोज़र को रोकने के लिए आर ऍफ़ आई डी [रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन] के पॉकेट में रखे।
•एस बी आई के योनो ऍप में एटीएम को बंद चालू करने की सुविधा का इस्तेमाल करते हुए आप अपने एटीएम को जरुरत के वक्त ही चालू रखे, ये अप्पके खाते को और भी ज्यादा सुरक्षित रखने में सक्षम रहेगा।
•बैंको को भी अपने अपने स्तर पर कार्ड की जांच करते रहना चाहिए ताकि कोई भी तरीके का क्लोनिग डिवाइस या ट्रैकर लगा हो तो तुरंत पता लगाया जा सके।

Total
0
Shares
Previous Post
Shuddh Ke Liye Yuddh

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 50 किलो पुरानी मिठाइयां एवं घेवर नष्ट कराया

Next Post

Pubg to be completely stop in India from today

Related Posts
Shri Gajendra Singh Shekhawat, Jal Shakti Minister

Ganga rejuvenation is a continuous task which needs public participation: Union Jal Shakti Minister at Ganga Utsav 2020

Shri Gajendra Singh Shekhawat, Jal Shakti Minister, recalling how the Hon’ble Prime Minister’s call for Aviral and Nirmal Ganga has become a mass movement at the Ganga Utsav 2020 said, “Ganga rejuvenation is a continuous task that’s why we have to promote public participation, we have to create a sense of duty among people, it can be done only when we are able to make people realize what Ganga offers us.”
Read More

सवाई मानसिंह अस्पताल में होगी प्रदेश के पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना

राजस्थान सतर्क है सवाई मानसिंह अस्पताल में होगी प्रदेश के पहले प्लाज्मा बैंक की स्थापना
Read More
Total
0
Share