आयकर विभाग ने राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में चलाया तलाशी एवं सर्वेक्षण अभियान

आयकर विभाग ने राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में चलाया तलाशी एवं सर्वेक्षण अभियान

आयकर विभाग ने 13.07.2020 को तीन समूहों पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई की। ये अभियान जयपुर में 20, कोटा में 6, दिल्ली में 8 और मुंबई में 9 परिसरों पर चलाए गए।

इनमें से एक समूह होटल, पनबिजली परियोजनाओं, धातु और वाहन क्षेत्रों जैसी कई व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय है। उस पर इन गतिविधियों से हुई बेनामी आय का रियल एस्टेट में निवेश किए जाने का संदेह है।

दूसरा समूह चांदी/सोने के आभूषण और चांदी की प्राचीन (एंटीक) वस्तुओं के कारोबार और यूके, अमेरिका आदि देशों के उपक्रमों से जुड़ा है, साथ ही उसकी इन देशों में संपत्तियां और बैंक खाते भी हैं। समूह पर मुख्य आरोप है कि उसने अपने चांदी के आभूषणों के कारोबार को नियमित बहीखातों से अलग रखा है।

तीसरा समूह होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में निवेश के स्रोत का सत्यापन किया जाना बाकी है।

दस्तावेजों/डायरियों/डिजिटल डाटा के रूप में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं, जिससे उनके सोने-चांदी में नकद कारोबार, संपत्तियों में नकद निवेश आदि के संकेत मिलते हैं। इन मामलों में जांच की प्रक्रिया जारी है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Amitabh Bachchan & Abhishek Bachchan both tested positive for COVID-19

[Live Updates] Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan both tested positive for COVID-19

Next Post

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की

Related Posts
Rajasthan is ready for Covid Vaccination

राजस्थान वैक्सीनेशन के लिए तैयार प्रथम चरण में 4.5 लाख हैल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, 10 जनवरी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख हैल्थकेयर वर्कर्स को सम्मिलित किया गया है, जिन्हें कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 282 सैशन साइट पर प्रथम चरण का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन के लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने…
Read More
Total
0
Share