मास्क नहीं लगाने वालों को बांटेगे मास्क – जयपुर नगर निगम और यातायात पुलिस का विशेष अभियान

कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन में नगर निगम और यातायात पुलिस का विशेष अभियान नगर निगम अब जयपुर टैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांटेगा मास्क टैफिक सिग्नल्स पर नियुक्त पुलिस के जवान मास्क नहीं लगाने वालों को बांटेगे मास्क यादगार से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन में नगर निगम और यातायात पुलिस का विशेष अभियान नगर निगम अब जयपुर टैफिक पुलिस के साथ मिलकर बांटेगा मास्क टैफिक सिग्नल्स पर नियुक्त पुलिस के जवान मास्क नहीं लगाने वालों को बांटेगे मास्क यादगार से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

जयपुर, 20 अक्टूबर। कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन से आमजन को जोड़ने के लिये नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हैरिटेज ने यातायात पुलिस जयपुर के साथ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत निगम द्वारा यातायात पुलिस को मास्क उपलब्ध करवाये  जायेगे। टैफिक सिग्नल्स पर नियुक्त पुलिस के जवान इन मास्कों को ऎसे वाहन चालकों तथा राहगीरों को वितरित करेगे जो मास्क नहीं लगाये हुये होगे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश, आयुक्त नगर निगम ग्रेटर जयपुर श्री दिनेश कुमार यादव, आयुक्त नगर निगम हैरिटेज जयपुर लोकबन्धु तथा उपायुक्त यातायात पुलिस आदर्श सन्धु ने मंगलवार को यादगार के बाहर आयोजित कार्यक्रम से इस अभियान की शुरूआत की। 
यादगार के बाहर चिपकाया स्टीकर, लालबत्ती पर बांटे मास्क-
इस दौरान पुलिस और निगम के अधिकारियों ने यादगार के बाहर मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं स्लोगन लिखे स्टीकर चिपकाये और टैफिक पुलिस के जवानों को मास्क वितरित किये। इसके बाद यादगार स्थित चौराहे पर जाकर अतिथियो ने बिना मास्क गुजरने वाले वाहन चालकों को मास्क पहनाये। 
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुये अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश ने कहा कि पुलिस विभाग नगर निगम को धन्यवाद देता है जिन्होंने पुलिस जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क उपलब्ध करवाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पुलिस विभाग को इस अभियान से जोड़ा है ताकि यह अभियान एक आंदोलन के रूप में सफल हो। हमारा प्रयास रहेगा कि शहर का कोई भी नागरिक बिना मास्क नहीं घूमे। आयुक्त नगर निगम ग्रेटर श्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि यातायात पुलिस नगर निगम के साथ इस अभियान से जुड़ी है यह हमारे लिये फर्क की बात है। हैरिटेज आयुक्त लोकबन्धु ने कहा कि नगर निगम हर रोज एक नवाचार कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग, संस्थायें, विभाग इस आंदोलन से जुड़ सके और कोरोना संक्रमण को रोक सके। 
नाटक से दिया जागरूकता का संदेश-
इस दौरान यादगार के बाहर कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक मास्क और सामाजिक दूरी ही कोरोना से बचने के उपाय है।
हर जोन में अलग कार्यक्रम-
इस आंदोलन से लोगों को जोड़ने के लिये निगम के हर जोन के अधिकारी नवाचार कर रहे है। जोन उपायुक्तों द्वारा बाईक रैली, पैदल मार्च, हस्ताक्षर अभियान, ऑटो रैली आदि आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही सब्जी मण्डियों, बाजारों आदि में व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों, मण्डी पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के साथ मास्क वितरण एवं समझाईश के कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। 

Total
0
Shares
Previous Post

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में लागू होगी पेपरलैस व्यवस्था 10 लाख सालाना पेपर की होगी बचत

Next Post
Rajasthan CMO Meeting

26 अक्टूबर से ’शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान राजस्थान मिलावटखोरी से मुक्ति की दिशा में अलग पहचान बनाएगा -मुख्यमंत्री

Related Posts
Guidelines of Covid 19 for Weddings in Rajasthan

विवाह स्थल को कार्यक्रम से पहले और बाद करना होगा सैनेटाईज संचालकों को जारी कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का दौर शुरू हो चुका है। ऎसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज जयपुर की और से सभी विवाह स्थल संचालकों को यह निर्देश जारी किये गये है कि विवाह स्थल को समारोह से पूर्व एवं समारोह के बाद सैनेटाईज करवाया जाये।
Read More

रिकॉर्ड नही देने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्री कुंजीलाल मीणा ने कहा कि जिन गृह निर्माण सहकारी समितियों द्वारा ऑडिट के लिए रिकॉर्ड उपलब्ध नही करवाया जा रहा है ऎसी समितियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं इस्तगासा दायर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिट नही कराने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
Read More
Online Yoga - Kala Ashram Foundation Udaipur

डिजिटल पद्धति से विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन योगा, कई नए गुर भी सीखे

6वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार कोरोना महामारी के बीच लोगों ने घर में रहकर ही योग के गुर सीखे। किसी ने ऑनलाइन तो किसी ने टीवी पर योगा की प्रमुख मुदाएं की। कला आश्रम फाउंडेशन, उदयपुर और इसकी इकाई कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन योग दिवस गोगुन्दा स्थित कला आश्रम परिसर में मनाया गया।
Read More
Total
0
Share