जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए देना होगा चार्ज

मुंबई। रिलायंस जियो ने बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसे चुकाने होंगे। अब तक जियो फ्री कॉलिंग सेवा प्रदान कर रही था, लेकिन आईयूसी व्यवस्था पर ट्राई के रिव्यू फैसले के बाद जियो ने 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगाने का फैसला किया है।

जियो ने इस मामले में बताया कि चूंकि जियो नेटवर्क पर वॉइस कॉलिंग फ्री है, जिसके कारण कंपनी को भारती एयरटेल और वाडोफोन आइडिया जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों को 13,500 करोड़ रुपए अदा करने पड़ रहे हैं।

कंपनी का कहना है कि ट्राई के इस कदम के कारण जियो को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी प्रतिद्वंदी नेटवर्क्स पर कॉल करने वाले ग्राहकों को चार्ज लगाने का फैसला किया है। ये पहला मौका है जब जियो ने ग्राहकों को फ्री कॉलिंग के बजाय पैसे अदा करने की बात कही है। फिलहाल कंपनी सिर्फ डेटा के लिए चार्ज करती है और वॉइस कॉलिंग फ्री है।

जियो ने ग्राहकों पर आने वाले अतिरिक्त बोझ के बदलने डेटा लाभ देने का फैसला किया है। कंपनी चार टॉप अप प्लान की घोषणा की है। जिसके तहत 10 रुपए के टॉप अप पर 124 मिनट अन्य नेटवर्क पर और 1 जीबी डेटा, 20 रुपए के टॉप अप पर 249 मिनट और 2 जीबी डेटा, 50 रुपए के टॉप अप पर 656 मिनट और 5 जीबी डेटा और 100 रुपए के टॉप अप पर 1,362 मिनट और 10 जीबी डेटा मिलेगा। इन मिनट का इस्तेमाल दूसरे नेटवर्क पर किया जा सकता है।

Total
0
Shares
Previous Post

Govt’s e-cigarette ban faces first legal challenge in Kolkata court

Next Post

Maharana of Mewar Charitable Foundation to organize 38th Maharana Mewar Foundation Annual Awards on 1st March 2020

Related Posts
Samsung introduced new WiFi enabled range of Compact VRF Air Conditioning System for homes and commercial establishments in India

सैमसंग ने भारत में घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए पेश की कॉम्‍पैक्‍ट वीआरएफ एयर कंडि‍शनिंग सिस्‍टम की नई वाईफाई सक्षम रेंज

सैमसंग ने भारत में बड़ी क्षमता के वेरिएबल रेफ्रीजरेंट फ्लो (VRF) एयर कंडिशनिंग सिस्‍टम को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इस सिस्‍टम को प्रीमियम अपार्टमेंट्स, विला, बंगला, घरों के साथ ही साथ वाणिज्यिक और रिटेल प्रतिष्‍ठानों में केवल 0.5 वर्ग मीटर क्षेत्र में इंस्‍टॉल किया जा सकता है।
Read More
JAIPUR FILM MARKET -Website-launch

जयपुर में अब जयपुर फिल्म मार्केट का विश्वस्तरीय आयोजन

फिल्म उद्योग, इंडस्ट्री और फिल्म टूरिज़्म को बड़े स्तर पर मिलेगा बढ़ावा । जयपुर फिल्म मार्केट में आने वाले सालों में विश्व की लारजेस्ट कोनफ्रेंस सीरीज देखने को मिलेगी ।
Read More
Total
0
Share