जिला प्रशासन ने विवाह समारोह के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को किया ऑनलाइन जिला कलक्टर ने विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना के लिए की अपील

विवाह समारोह की सूचना हेतु आवेदक अब संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जयपुर में बढ़ते कोरोना के मामले और शादियों के सीजन के कारण कलेक्ट्रेट में शादी समारोह की अनुमति के लिए आवेदन करने वालों की लम्बी कतार को देखते हुये जिला प्रशासन ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि विवाह की अनुमति के लिए आवेदक अब ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा भी आवेदन कर सकते है।
Now Apply Online for Weddings in Rajasthan

जयपुर, 24 नवम्बर। विवाह समारोह की सूचना हेतु आवेदक अब संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जयपुर में बढ़ते कोरोना के मामले और शादियों के सीजन के कारण कलेक्ट्रेट में शादी समारोह की अनुमति के लिए आवेदन करने वालों की लम्बी कतार को देखते हुये जिला प्रशासन ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि विवाह की अनुमति के लिए आवेदक अब ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा भी आवेदन कर सकते है। 
श्री नेहरा ने बताया कि विवाह समारोह की सूचना हेतु आवश्यक दस्तावेजों जैसे आयोजक का प्रार्थना पत्र मय नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं विवाह स्थल का नाम एवं संबंधित थाना, आयोजक (वर अथवा वधु के माता/पिता) का पहचान पत्र, वर एवं वधु के आयु संबंधित दस्तावेज (यथा जन्म प्रमाण पत्र 10 वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र/आधार कार्ड, आदि एवं शादी का कार्ड उक्त सभी दस्तावेजों को संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी की ई-मेल आईडी पर मेल किया जा सकता है। 

उपखण्ड अधिकारी जयपुर की ई-मेल आईडी jaipursdm@gmail.com उपखण्ड अधिकारी सांगानेर की ई-मेल आईडी sdo2san@gmail.com उपखण्ड अधिकारी आमेर की ई-मेल आईडी sdo.jai.amr@gmail.com पर संबंधित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जयपुर (ग्रामीण) क्षेत्र के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को भी ई-मेल द्वाराआवेदन किया जा सकता है। जिसके अन्तर्गत उपखण्ड अधिकारी (बस्सी) की ई-मेल आईडी sdm.bassi057@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (चाकसू) की ई-मेल आईडी sdo.jai.chk@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (चौमू) की ई-मेल आईडी sdo.jai.gov@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (दूदू) की ई-मेल आईडी sdmdudu100@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (जमवारामगढ़) की ई-मेल आईडी sdo.jai.jr@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (कोटपूतली) की ई-मेल आईडी sdo.jai.kot@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (फागी) की ई-मेल आईडी sdo.jai.pha@gmail.com] उपखण्ड अधिकारी (सांभर) की ई-मेल आईडी sdosmbr@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (शाहपुरा) की ई-मेल आईडी sdo.jai.shp@gmail.com, उपखण्ड अधिकारी (विराटनगर) की ई-मेल आईडी sdo.jai.vrt@gmail.com पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। श्री नेहरा ने विवाह आयोजनकर्ताओं से अपील की है की कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाये। आयोजन में भाग लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 100 से अधिक ना हो, ‘नो मास्क नो एन्ट्री‘ की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाये एवं प्रवेश एवं निकास बिन्दूओं पर स्क्रीनिंग एवं स्वच्छता के लिए हेन्डवॉश एवं सैनेटाइजर व थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये। 

Total
0
Shares
Previous Post
Corona Vaccine Distribution in Rajasthan

प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारी मुख्यमंत्री ने मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए गठित की तीन-स्तरीय प्रणाली

Next Post
Guidelines of Covid 19 for Weddings in Rajasthan

विवाह स्थल को कार्यक्रम से पहले और बाद करना होगा सैनेटाईज संचालकों को जारी कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

Related Posts

कोरोना को हराने के लिए उप जिला चिकित्सालय स्तर तक ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट लगा रही है सरकार -चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना में ऑक्सीजन की खासी जरूरत होती है, ऎसे में सरकार ने ऑक्सीजन सिस्टम को मजबूत करने के लिए हर पहलू पर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार उप जिला चिकित्सालय स्तर तक के चिकित्सा संस्थानों तक ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट लगा रही है।
Read More
Be patient during Covid 19 - Ashok Gehlot to Migrant Labours

अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री

जयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार के गृह मन्त्रालय ने अपनी गाइडलाइन…
Read More
Rajasthan T-20 Team - Ashok Menaria, Dishant Yagnik, Nikhil Doru

Rajasthan T-20 Team का चयन, उदयपुर के अशोक मेनरिया कप्तान, निखिल डोरू चीफ कोच

सैयद मुश्ताक अली टी- 20 के लिए राजस्थान टीम का चयन किया गया। उदयपुर के अशोक मेनारिया राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। उदयपुर के निखिल डोरू को चीफ कोच, और दिशांत याज्ञनिक और पुनीत यादव को सहायक कोच का जिम्मा सौंपा गया है।
Read More
Total
0
Share