कोरोना जांच की रिपोर्ट अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर मिल सकेगी, 7 सितंबर से आमजन को मिल सकेगी ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा

जयपुर, 4 सितम्बर। प्रदेश में 7 सितंबर से कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल सकेगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने कोरोना की रिपोर्ट की सूचना संबंधित व्यक्ति तक तुरंत पहुंचाने का ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित किया है।
DESCRIPTION Now corona test report will be sent on the registered mobile General public will get the report online from September 7

जयपुर, 4 सितम्बर। प्रदेश में 7 सितंबर से कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल सकेगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने कोरोना की रिपोर्ट की सूचना संबंधित व्यक्ति तक तुरंत पहुंचाने का ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित किया है।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अखिल अरोरा ने शुक्रवार को इस बाबत एक परिपत्र जारी कर कोरोना जांच के सेम्पल की रिपोर्ट www.health.rajasthan.gov.in/RTPCR पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। आमजन ‘राज कोविड इंफो मोबाइल एप‘ के जरिए भी कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना जांच के सेम्पल की रिपोर्ट के लिए वर्तमान में सेम्पल लिया जाकर आरटी-पीसीआर में सूचना भरकर एसआरएफ आईडी जनरेट की जाती है और सेम्पल की रिपोर्ट आईसीएमआर पोर्टल पर अपलोड की जाती है। कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित अस्पताल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को भेजी जाती है। इस प्रक्रिया से कोरोना जांच की रिपोर्ट भिजवाने में विलम्ब होने के साथ ही प्रयोगशालाओं और सीएमएचओ कार्यालय में कार्यभार बढता था और जांच रिपोर्ट से संबंधित व्यक्ति को सेम्पल की रिपोर्ट विलम्ब से पहुंचने पर असुविधा होती थी।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

सरकार ने बदले नियम, अब वाहनों के थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के लिए भी फास्टैग जरूरी

Next Post

विदेशों में पैसा भेजने पर अब देना होगा 5 फीसदी टैक्स, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

Related Posts

Age of marriage for girls to be revised soon

After the Independence speech of prime minister where he has hinted that government is looking after revising the age of marriage of girls, which is currently 18. As Prime Minister Narendra modi is receiving letters from girls on the above statement he assured them that decision will be taken soon.
Read More

कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का अभियान मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को सायंकाल 4ः30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से करेंगे।
Read More
Total
0
Share