प्रधानमंत्री ने बंगलौर मेट्रो की व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु मेट्रो की व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। नई मेट्रो लाईन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने इसमें सवारी भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में बताया:

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरु मेट्रो में सवार हैं, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।”

व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सबसे पहले टिकट काउंटर से टिकट खरीदा और फिर इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन लिया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री ने व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन के उद्घाटन को चिह्नित करने के लिए लगाई गई पट्टिका का अनावरण किया और मेट्रो में सवारी करने के लिए प्लेटफॉर्म पहुँचे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो कर्मियों और स्टाफ से बातचीत की।

प्रधानमंत्री के साथ कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत और कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बासवराज बोम्मई भी थे।

पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री का देश भर में विश्व स्तरीय शहरी गतिशीलता बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान रहा है। इसी के अनुरूप, बैंगलोर मेट्रो फेज 2 के अंतर्गत व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) मेट्रो से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन ऑफ रीच-1 विस्तार परियोजना के 13.71 किलोमीटर के हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) मेट्रो स्टेशन पर किया गया। लगभग 4250 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, इस मेट्रो लाइन के उद्घाटन से बेंगलुरु में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, त्वरित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, जिससे गतिशीलता में आसानी होगी और शहर में यातायात की भीड़ कम होगी।

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Shri Bhupender Yadav says Government accords huge importance to Blue Economy with focus on sustainable,climate resilient coastal infrastructure and livelihoods of coastal communities

Next Post

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए EPF ग्राहकों को 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की अनुशंसा की

Related Posts
Shri Sushil Chandra today assumed charge as the 24th Chief Election Commissioner of India

श्री सुशील चंद्रा ने भारत के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

श्री सुशील चन्द्रा ने आज भारत के 24वें नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने श्री सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है। श्री अरोड़ा कल 12 अप्रैल 2021 को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पदमुक्त हुए थे।
Read More

उदयपुर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2022 के नतीजे

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह सुवावत विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव…
Read More

महाराणा मेवाड़ विशिष्ट सम्मान से सम्मानित होगा राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ थाना चेचट, जिला कोटा ग्रामीण

उदयपुर, 24 फरवरी।महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से पुलिस थाना चेचट, कोटा ग्रामीण को महाराणा मेवाड़…
Read More
Total
0
Share