आज चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक \\\’पीएम नरेंद्र मोदी\\\’ के प्रसारण पर रोक लगा दी है और अब इससे जुड़ा एक और बड़ा फैसला दिया है। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि नमो टीवी पर भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक का प्रसारण नहीं होगा या स्क्रीनिंग नहीं की जा सकेगी। हालांकि नमो टीवी के प्रसारण को रोकने जैसा कोई फैसला चुनाव आयोग ने नहीं दिया है।

कल सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये देखना चुनाव आयोग का काम है। इसके बाद आज चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगा दी। साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनावों के बीच जितनी भी बायोपिक रिलीज हो रही हैं, उनके लिए एक कमेटी बनेगी। रिव्यू के बाद ही ऐसी फिल्म रिलीज होंगी।

ईसी ने कहा कि बायोपिक या फिर ऐसी फिल्में जो लोगों को प्रभावित कर सकती हैं और जिससे राजनीतिक पार्टियों को किसी भी लेवल पर फायदा हो सकता है, वो लोकसभा चुनावों तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं दिखाई जा सकतीं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई विरोधी पार्टिया हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग तक पहुंचीं थीं। माकपा सहित अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर आयोग ने इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

Related Posts
चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है. जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों…
PM announced various projects worth over Rs 3900 crore in Modhera, Mehsana, Gujarat
The Prime Minister, Shri Narendra Modi laid the foundation stone and dedicated various projects worth over Rs 3900…
प्रधानमंत्री ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2020’ में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले शहरों को बधाई दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2020’ में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले शहरों को बधाई दी है।…