राष्ट्रपति ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) अध्यादेश, 2020 जारी किया

राष्ट्रपति ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) अध्यादेश, 2020 जारी किया

बैंकों के जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की वचनबद्धता पर अमल करते हुए राष्ट्रपति ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) अध्यादेश, 2020 जारी कर दिया है। (अध्यादेश पर राजपत्र अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें)

अध्यादेश से बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 में संशोधन सुनिश्चित हुआ है जो सहकारी बैंकों पर लागू है। अध्यादेश का उद्देश्‍य बेहतर गवर्नेंस एवं निगरानी सुनिश्चित करके जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना और सहकारी बैंकों को मजबूत करना है। इसके लिए अन्य बैंकों के संबंध में पहले से ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास उपलब्ध अधिकारों के दायरे में सहकारी बैंकों को भी लाया जाएगा, ताकि प्रोफेशनल रुख अपनाकर सुव्यवस्थित बैंकिंग नियमन सुनिश्चित किया जा सके और इसके साथ ही पूंजी तक उनकी पहुंच को भी संभव किया जा सके। इन संशोधनों से राज्य सहकारी कानूनों के तहत सहकारी समितियों के राज्य पंजीयकों के मौजूदा अधिकारों में कोई कमी नहीं आई है। ये संशोधन उन प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) या सहकारी समितियों पर लागू नहीं होते हैं, जिनका प्राथमिक उद्देश्य एवं प्रमुख व्यवसाय कृषि विकास के लिए दीर्घकालिक वित्त मुहैया कराना है, और जो ‘बैंक’ या ‘बैंकर’ अथवा ‘बैंकिंग’ शब्द का उपयोग नहीं करते हैं तथा जो चेकों के अदाकर्ता के रूप में कार्य नहीं करते हैं।

अध्यादेश के जरिए बैंकिंग नियमन अधिनियम की धारा 45 में भी संशोधन किया गया है, ताकि आम जनता, जमाकर्ताओं एवं बैंकिंग प्रणाली के हितों की रक्षा करने और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी बैंकिंग कंपनी के पुनर्गठन या विलय की योजना बनाई जा सके। यहां तक कि संबंधित बैंकिंग कंपनी के कामकाज पर अस्‍थायी स्‍थगन या रोक लगाने का आदेश जारी किए बिना ही उसके पुनर्गठन अथवा विलय की योजना बनाना संभव हो सकेगा, जिससे कि वित्तीय प्रणाली में किसी भी तरह के व्यवधान को पूरी तरह से टाला जा सके।

Total
0
Shares
Previous Post

राजस्थान सतर्क है आमजन की सावधानी से ही कोरोना से बचा जा सकता है -चिकित्सा मंत्री

Next Post

अब दुनिया में गूंजा ‘‘राजस्थान मॉडल

Related Posts

पैदल चलकर पुलिस अधिकारियो ने लोगो को पहनाये मास्क

पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को मास्क पहनाये, वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई जयपुर 25 अक्टूबर। पुलिस कमिश्नरेट,जयपुर ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र के सहयोग से मास्क पुलिस महाभियान के तहत प्रत्येक जयपुर वासी को मास्क पहनाने के लिए एक अभिनव पहल की है क्योंकि अभी मास्क ही वेक्सीन है।
Read More
National Road Safety Month from January 18 to February 17, Transport Minister will inaugurate on January 18 Road Safety - Survival

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक परिवहन मंत्री करेंगे 18 जनवरी को शुभारंभ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक किया जायेगा। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना 18 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे जवाहर सर्किल जयपुर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
Read More
Total
0
Share