पुतिन का ऐलान- रूस की कोविड-19 वैक्सीन को मिली मंजूरी, बोले- मेरी बेटी को लगा पहला टीका

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया कि देश में तैयार की गई कोरोना वायरस की वैक्सीन को हेल्थ मिनिस्ट्री की मंजूरी मिल गयी है. पुतिन ने बताया कि इस वैक्सीन का टीका उनकी बेटी को पहले ही लगाया जा चुका है. हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने खुद वैक्सीन ली है या नहीं।

पुतिन ने कहा- मेरी बेटी ने भी इस वैक्सीन का टीका लिया है, शुरू में उसे हल्का बुखार था लेकिन अब वह बिलकुल ठीक है. उन्होंने बता कि मेरी बेटी ठीक है और बढ़िया महसूस कर रही है. उसने भी इस पूरे परीक्षण में हिसा लिया था. इस ऐलान के बाद रूस पहला देश बन गया है जिसने वैक्सीन बना लेने का काम पूरा करने का दावा किया है. रूस ने प्‍लान किया है कि यह वैक्‍सीन सबसे पहले हेल्‍थ वर्कर्स को दी जाएगी, उसके बाद बुजुर्गों को. मॉस्‍को ने कई देशों को भी वैक्‍सीन सप्‍लाई करने की बात कही है. रूस का कहना है कि वह अपने कोरोना टीके का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन सितंबर से शुरू कर सकता है. RT के मुताबिक इस वैक्सीन को मॉस्को के गामलेया इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है. हालांकि वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल सिर्फ 2 महीने में निपटा देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कई शक जाहिर किये हैं. रूस के हेल्थ मिनिस्टर पहले ही अक्टूबर से मास वैक्सीनेशन शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं. बता दें कि अभी तक किसी देश को वैक्‍सीन बनाने में सफलता नहीं मिली है.

बनाने वाले वैज्ञानिकों ने खुद भी लिया है टीका

मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एडेनोवायरस को बेस बनाकर यह वैक्‍सीन तैयार की है. रिसर्चर्स का दावा है कि वैक्‍सीन में जो पार्टिकल्‍स यूज हुए हैं, वे खुद को रेप्लिकेट (कॉपी) नहीं कर सकते. मिली जानकारी के मुताबिक रिसर्च और मैनुफैक्‍चरिंग में शामिल कई लोगों ने खुद को इस वैक्‍सीन की डोज दी है. कुछ लोगों को वैक्‍सीन की डोज दिए जाने पर बुखार आ सकता है जिसके लिए पैरासिटामॉल के इस्‍तेमाल की सलाह दी गई है. हालांकि रूस की इस जल्दबाजी के विरोध में कई बड़ी फार्म कंपनियां सामने आई हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मिखाइल मुराशको को भेजी चिट्ठी में एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल ट्रायल्‍स ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि अभी तक 100 से भी कम लोगों को डोज दी गई है, ऐसे में बड़े पैमाने पर इसका इस्‍तेमाल खतरनाक हो सकता है.

Total
0
Shares
Previous Post

Indian products deserve fair access to other countries on reciprocal basis

Next Post

पीएम मोदी आज करेंगे टैक्स के नए प्लेटफॉर्म की शुरुआत

Related Posts

पंचायत चुनाव क्षेत्रों में तीन दिनों के लिए सूखा दिवस घोषित

जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्र में तीन दिन सूखा दिवस रहेगा। वित्त (आबकारी) विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री औंकारमल राजोतिया ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए 21 नवम्बर सायं 5 बजे से 23 नवम्बर सायं 5 बजे तक, दूसरे चरण में 25 नवम्बर सायं 5 बजे से 27 नवम्बर सायं 5 बजे तक, तीसरे चरण के लिए 29 नवम्बर सायं 5 बजे से 1 दिसम्बर सायं 5 बजे तक एवं चौथे चरण के चुनाव के लिए 3 दिसम्बर सायं 5 बजे से 5 दिसम्बर सायं 5 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
Read More

श्री भूपेंद्र यादव ने बाली में जी-20 देशों के पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की संयुक्त बैठक (जेईसीएमएम) में कहा कि समाज के सबसे कमजोर तबकों को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर में पर्यावरण की दृष्टि से मजबूत सुधार और लचीलेपन के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है

केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने कल इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 देशों के…
Read More
Total
0
Share