उदयपुर के लेखक एवं निर्देशक गौरव प्रभाकर माली द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म 1869 यूट्यूब पर 18 दिसंबर को रिलीज़ होते ही दर्शको द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। मेवाड़ी भाषा में बनी ये फिल्म, 1869 में घटित कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। शार्ट फिल्म कई सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में पुरस्कृत की जा चुकी हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका उदयपुर के ही कलाकार; पलक कायथ, राघव गुर्जरगौड़, तरुण जोशी, हरीश शर्मा, एवं शाहीन खान ने निभाई हैं। शार्ट फिल्म को रॉ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता हैं। फिल्म में पार्श्व संगीत उदयपुर के संगीत निर्देशक साहिल जोनस ने दिया हैं। फिल्म के गाने श्रेया पालीवाल एवं रजनीश पाठक ने गाए हैं।
Related Posts
निजी चिकित्सालय करें सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपचार -चिकित्सा मंत्री
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर कोविड संक्रमितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस से लड़ने में निजी संस्थान अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कुछ संस्थान कोविड मरीजों के लिए संवदेनशील नहीं है। सभी निजी चिकित्सालयों को निर्धारित दरों पर उपचार करना अनिवार्य है।
Rajasthan: अब 9 बजे ही बंद होंगे बाजार 10 शहरों में नाइट कफ्र्यू 10 बजे से
जिन विवाह स्थलों पर निर्धारित सीमा से अधिक लोग समारोह में एकत्रित होते हैं तो उन विवाह स्थलों के संचालक भी जिम्मेदार होंगे। ऎसे विवाह स्थलों को सीज किया जा सकेगा।
अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री
जयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार के गृह मन्त्रालय ने अपनी गाइडलाइन…








