कोरोना महामारी के चलते लोग अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे है । यही नही इस वायरस का संक्रमण ज्यादा लोगो मे न फैले इसके लिए शहर के साथ साथ अब गाँव के लोग भी पूरी जागरूकता का परिचय दे रहे है । सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ा एक नजारा उदयपुर के ग्रामीण अंचल में आयोजित हुए एक विवाह समारोह में देखा गया । जहाँ शहर के समीप स्थित बेदला गाव से गयी एक बारात के दूल्हे रवि सेन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख अग्नि को साक्षी मानते हुए दुल्हन गायत्री के साथ सात फेरे लिए । यह बारात बेदला से मात्र 8 बारातियों के साथ वल्लभनगर विधानसभा के करणपुर गाँव पहुँची । इस दौरान वधु पक्ष के लोगो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख शादी सम्पन्न करवाई। चाहे दूल्हे की वर निकासी हो या तोरण की रस्म या मंडप….हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पुरा ख्याल रखा गया । इस दौरान दूल्हा-दुल्हन,पंडित,बाराती और वधु पक्ष के सभी लोगो ने मुह पर मास्क लगा कर शादी के पवित्र बंधन की सभी रस्मो की अदायगी की । लॉकडाउन की पालना को देखते हुए बारात महज 4 घण्टे ही गाव में रुकी और इसके बाद वधु पक्ष ने आशीर्वाद के साथ दुल्हन गायत्री को विदा किया । शादी के दौरान गाव के लोगो द्वारा की गई सोशल डिस्टेंसिंग की पालना ने ग्रामीणों के कोरोना के प्रति जागरूकता को भी दर्शाया है ।
Related Posts
Baba Ka Dhaba : कैसे एक वीडियो ने इंटरनेट पे छा कर लौटाई मुस्कान
इंटरनेट के एक बार फिरसे दिखाया अपना जादु, संभाली मुस्कान बाँटने की डोर अपने हाथ। कुछ ही घंटो पहले इंटरनेट पे आई एक वीडियो आग की तरह फैल गयी।
PM addresses National Panchayati Raj Day Celebrations in Rewa, Madhya Pradesh
The Prime Minister, Shri Narendra Modi addressed the National Panchayati Raj Day in Rewa, Madhya Pradesh today. He…
महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन सम्मान समारोह 15 मार्च को, आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर
उदयपुर, 8 दिसम्बर। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा प्रदान किये जाने वाले महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान…






