जयपुर, 8 जनवरी। पर्यटन विभाग ने राज्य मेें फिल्म शूटिंग की अनुमति प्रदान करने एवं राजस्थान राज्य में ट्रेवल एजेंसी, एक्सकर्सन एजेंसी व सफारी ऑपरेटर्स का पंजीयन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। पर्यटन विभाग के निदेशक ने बताया कि राज्य में फिल्म शूटिंग की अनुमति एवं ट्रेवल एजेंसी पंजीकरण संबंधी कार्य के लिए समस्त आवेदनsso.rajasthan.gov.in (citizen apps – tourism dept services – application: Permission for Film Shooting/Registration of Travel/Excursion Agency/Safari Operators) के माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता के साथ-साथ आवेदक को व्यक्तिगत रूप से राजकीय कार्यालय में उपस्थित होने की बाध्यता दूर होगी तथा प्रदेश में Ease of doing business को बढ़ावा मिलेगा। इन प्रयासों से फिल्म निर्माताओं एवं इच्छुक ट्रेवल एजेन्सी, एक्सकर्सन व सफारी ऑपरेटर्स को वांछित सहयोग उपलब्ध कराने से राजस्थान पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
Related Posts
Union Home Minister Shri Amit Shah congratulated scientists
Union Home Minister Shri Amit Shah congratulatedscientists as indigenously designed 700 MWe Kakrapar Atomic Power Plant-3 in Gujarat achieved criticality
Maruti Suzuki set to collaborate with five startups under its MAIL programme
Maruti Suzuki India Ltd – country’s largest vehicle manufacturer – will collaborate with five startups as a part…
बिना कोरोना काबू किए सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को बुलाना: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अधिक हैं वहां ऐसे इवेंट आयोजित नहीं करने चाहिए जिनसे तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा हो. सोमवार को WHO ने यह भी कहा कि बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को आमंत्रण देना है.