राजस्थान में लॉकडाउन नहीं, मुख्यमंत्री गहलोत बोले- रोजी-रोटी चलती रहे इसलिए सिर्फ सख्ती करेंगे

गहलोत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय स्तर पर ओपन वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार कोरोना गांवों में नहीं फैला था, लेकिन अब इससे मरने वालों में 30% गांवों से ही हैं।
No Lockdown in Rajasthan

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘रोजी-रोटी बचाने के लिए हम लॉकडाउन नहीं लगा रहे हैं। ताकि आजीविका चलती रहे, लेकिन जीवन बचाना भी जरूरी है। हमें सख्ती करनी होगी। शादी समारोहों में आने वाले लोगों की संख्या को पहले कम ​किया, अब और कम करेंगे।’ गहलोत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय स्तर पर ओपन वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार कोरोना गांवों में नहीं फैला था, लेकिन अब इससे मरने वालों में 30% गांवों से ही हैं।

सीएम ने कहा- ‘पहले कोरोना का डर था,अब लोगों में भय खत्म हो गया। जनता समझ नहीं रही है। लोग लापरवाह हो गए हैं। हमने सख्ती की है। नाइट कर्फ्यू लगाए हैं। रेस्टोरंट बंद किए हैं। शादी समाराहों में लोगों की संख्या और कम होगी। बहुत कम लोग मास्क लगा रहे हैं। हमारा मानना है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में पुलिस का सहयोग कम लेना चाहिए। ज्यादा लेंगे तो झगड़े होंगे, बदतमीजी होंगी। पर लोग मानेंगे ही नहीं तो क्या करेंगे? मृत्यु दर डबल हो गई है। वैक्सीन के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना की स्पीड डबल हो गई है। एक प्रकार से नया कोरोना आ गया है। यह बहुत खतरनाक है।’

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
उदयपुर धार्मिक स्थल बंद

उदयपुर – शहर के सभी धार्मिक स्थल कल से 10 दिन रहेंगे बंद, सेवा-पूजा के लिए प्रशासन जारी करेगा पास

Next Post
घातक बन रही दूसरी लहर, जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करें: मुख्यमंत्री

घातक बन रही दूसरी लहर, जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करें: मुख्यमंत्री

Related Posts
Corona Medicine by Baba Ramdev Patanjali in India

बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज का सफल दावा करते हुए दवा लॉन्च की है। इस दवा को 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' नाम दिया गया है।
Read More
Total
0
Share