वीवीपैट पर्ची से मिलान करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ़ैसला

News Dropbox

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि हर लोकसभा सीट के हर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों का अचानक मिलान किया जाए.

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि इससे चुनाव प्रकिया में अधिक विश्वसनीयता और प्रामणिकता आएगी.

अभी तक एक ही बूथ पर वीवीपैट पर्चियों का मिलान होता था. इसके ख़िलाफ़ 21 विपक्षी दलों ने सुर्पीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उनकी मांग थी कि इस संख्या को 50 फ़ीसदी किया जाए.

इस पर चुनाव आयोग ने कहा था कि 50 फ़ीसदी ईवीएम के वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने पर लोकसभा चुनाव के नतीजों में पांच-छह दिनों की देरी हो सकती है.. विपक्षी दलों का कहना था कि वो इसके लिए तैयार हैं.

अब चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा है कि कोर्ट का आदेश लागू करने की हर संभव कोशिश की जाएगी. हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि कोर्ट का आदेश पर्याप्त नहीं है. उस पर पुनर्विचार करना चाहिए.

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
News Dropbox

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 443 करोड़, एअर इंडिया ने जारी किए बिल

Next Post
News Dropbox

MHRD मंत्रालय ने जारी की NIFS की रेटिंग

Related Posts
Ashwa Poojan - Bhanwar Baisa Mohlakshika Singh Mewar

अश्व पूजन की परम्परा का भंवर बाईसा मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ ने निर्वहन किया

अश्विन शुक्ल नवरात्रि की नवमीं पर मेवाड़ वंश परम्परा के अनुरूप सम्पन्न हुई ‘अश्व पूजन’ की अनवरत परम्परा। इस वर्ष भंवर बाईसा मोहलक्षिका कुमारी जी मेवाड़ द्वारा पुरोहितजी व पण्डितों के मंत्रोच्चारण के साथ ‘लीला की पायगा’ में अश्व पूजन किया गया।
Read More
Free Vaccine for 18+ in Rajasthan

राज्य सरकार उठाएगी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च – मुख्यमंत्री

जयपुर, 25 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों…
Read More
Total
0
Share