जीएसटी, नोटबंदी के बाद एक और बंदी की तैयारी में पीएम मोदी

पीएम मोदी की नई योजना के तहत अब उन लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी, जिनके पास आय से अधिक की संपत्ति है या जिन्होंने बेनामी संपत्ति खरीद रखी है। उन्होंने इसे घरबंदी का नाम दिया।

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पीएम मोदी जीएसटी, नोटबंदी के बाद एक और बंदी करने की तैयारी में हैं। यह बंदी मकान और भू संपत्ति को लेकर होगी। जिन लोगों के पास कई मकान और प्लॉट हैं अब उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसे लेकर आगाह किया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी से जुड़े लोग भी इस दायरे में आएंगे तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। कटारिया ने शनिवार को भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले विशेष बातचीत के दौरान यह बात कही।


कटारिया ने कहा कि राज्य में अधिकतर नेताओं के पास हर शहर में मकान और प्लॉट है। पीएम मोदी की नई योजना के तहत अब उन लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी, जिनके पास आय से अधिक की संपत्ति है या जिन्होंने बेनामी संपत्ति खरीद रखी है। उन्होंने इसे घरबंदी का नाम दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले कुछ दिनों में बेनामी संपत्ति और एक से अधिक मकान वाले लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रही है।
उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी आदमी इस गलतफहमी में न रहे कि यह उनका राज है। यहां कोई राज काम नहीं आने वाला है। पीएम मोदी का डंडा बेइमानों सभी बेइमानों के खिलाफ चलेगा, चाहे वह किसी भी दल से हों।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कई ऐसे नेता हैं, जिनके पास प्रदेश के हर शहर में मकान है, लेकिन मोदी के अभियान के बाद ऐसा कतई नहीं चलेगा। इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। गरीब का हक दिलाने के लिए यह कार्रवाई होना जरूरी है।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि आप में से यदि कोई इसमें शामिल है तो वह गलतफहमी में न रहे। अगर आपमें से भी कोई बेइमान है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
कटारिया ने कहा कि जिस तरह जीएसटी और नोटबंदी को लोगों से समर्थन मिला, उसी तरह इस बंदी को भी जनता पूरी तरह समर्थन देगी। यह आम लोगों के फायदे के लिए है। इससे गरीबों के अपना घर और अपनी जमीन का सपना पूरा होगा। मोदी की इस कार्रवाई से कुछ लोगों को यकीनन नुकसान होगा, लेकिन बहुसंख्ययक को इससे फायदा होने वाला है।

-सुभाष शर्मा

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

भारतीय क्रिकेट के ‘फाइटर’ युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Next Post

भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान को सातवीं बार किया चित, 89 रनों से हासिल की जीत

Related Posts

Prime minister inaugurates jungle safari and shows green signal to Ekta cruise service

The Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated Sardar Patel Zoological Park and Geodesic Aviary Dome in Kevadia. He dedicated to the nation 17 projects under Integrated Development of Kevadia and laid the foundation Stone for 4 new Projects. The projects include Navigation Channel, New Gora Bridge, Garudeshwar Weir, Government Quarters, Bus Bay Terminus, Ekta Nursery, Khalwani Eco Tourism, Tribal Home Stay. He flaged-off of the Ekta Cruise Service to the Statue of Unity.
Read More

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Read More
AC at Low Price by Modi Government

सत्ता में जोरदार वापसी के साथ ही मोदी सरकार अब आम आदमी को सस्ते में AC उपलब्ध कराएगी

सस्ते दामों पर एसी उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन होगा, इसके लिए बिल दिखाना होगा
Read More
Total
0
Share