सत्ता में जोरदार वापसी के साथ ही मोदी सरकार अब आम आदमी को सस्ते में AC उपलब्ध कराएगी

सस्ते दामों पर एसी उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन होगा, इसके लिए बिल दिखाना होगा
AC at Low Price by Modi Government

दरअसल जब पारा चरम पर होता है तो हर कोई अपने घर में एयर कंडीशन (AC) लगवाना चाहता है, लेकिन दाम सुनकर कदम पीछ खींच लेते हैं. लेकिन ऐसे लोगों के लिए खुशखुबरी है जो महंगे होने की वजह से AC नहीं खरीद पा रहे थे. अब मोदी सरकार घर-घर तक एसी पहुंचाने के लिए सस्ता एसी बाजार में उपलब्ध कराने जा रही है.

खबरों के मुताबिक सरकार की ओर से बाजार में उपलब्ध AC की कीमत दूसरी कंपनियों की AC से 15 से 20 फीसदी कम होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट में 30 फीसदी तक AC सस्ती होने की बात की जा रही है.

बाजार में यह AC सरकारी कंपनी EESL उपलब्ध कराएगी. इस AC की सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसके इस्तेमाल से बिजली का खपत कम होगा. इससे आपके बिजली के बिल में भी करीब 35-40 फीसदी तक की कमी आएगी.

ग्राहक इस AC को घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकेंगे. ऑनलाइन बुकिंग के 24 घंटे के भीतर एसी ग्राहकों के घर में लगाने की गारंटी है. इसके लिए सरकारी कंपनी EESL जुलाई से आम ग्राहकों के लिए मार्केट प्लेस लॉन्च करेगी. साथ ही इस AC के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा. यह AC बाजार में जुलाई से उपलब्ध होने का अनुमान है, यानी बस आपको अभी एक से डेढ़ महीने तक इंतजार करना होगा.

सस्ते दामों पर एसी उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन होगा, इसके लिए बिल दिखाना होगा. यह एसी बिजली की बचत करने में बाजार में बिकने वाले 5 स्टार रेटिंग एसी के मुकाबले कहीं ज्यादा सक्षम होंगे. कंपनी ने अगले साल तक 2 लाख लोगों को एसी बेचने का लक्ष्य रखा है. एलजी, पेनासोनिक, ब्लू स्टार, गोदरेज जैसी कंपनियां AC सप्लाई करने की रेस में हैं.

Total
0
Shares
Previous Post

राजस्थान की न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल, 61 न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

Next Post
कमलनाथ और ओएसडी के बीच बेनामी लेन-देन की बातचीत आई सामने

कमलनाथ और ओएसडी के बीच बेनामी लेन-देन की बातचीत आई सामने

Related Posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति के बीच टेलीफोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति के बीच टेलीफोन पर बातचीत
Read More
Total
0
Share