कमलनाथ और ओएसडी के बीच बेनामी लेन-देन की बातचीत आई सामने

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आयकर विभाग के सारे बयान फर्जी हैं। वे खुद बयान देते हैं।
कमलनाथ और ओएसडी के बीच बेनामी लेन-देन की बातचीत आई सामने

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश में आयकर विभाग की छापेमारियों के मामले में नई बात सामने आ रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के लिए बढ़ रही मुश्किलों के बीच अब सीएम और उनके ओएसडी के बीच की बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आ रही है, जिसके आधार पर करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया जा रहा है।

तुगलक रोड स्थित निवास से हुई फोन की रिकॉर्डिंग और बातचीत के अंश मीडिया में बाहर आए हैं, जिसमें कथित तौर पर पैसों के कलेक्शन और ट्रांसफर के लेन-देन का जिक्र है। इस बातचीत को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह आयकर विभाग के पास मौजूद दस्तावेजों पर आधारित है। साथ ही यह मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के बीच हुई बातचीत से जुड़ी है। आयकर विभाग के पास मौजूद दस्तावेजों में उम्मीदवारों को करोड़ों रुपये भेजे जाने के सबूत भी हैं।

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशियों को 25 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक मोटी रकम भेजी गई। दस्तावेजों में आरके मिगलानी, प्रवीण कक्कड़ और ललित कुमार छजलानी के नामों का जिक्र है। आरोप है कि यह पैसा मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों के पास आए हैं, जिनमें कमलनाथ के पांच करीबी सहयोगी हैं। अकेले दिग्विजय सिंह को ही 90 लाख रुपये मिले।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आयकर विभाग के सारे बयान फर्जी हैं। वे खुद बयान देते हैं। वे खुद इसे मीडिया को देते हैं। वे राजनीतिक खेल खेल रहे हैं, तो अच्छा है, इस राजनीतिक खेल का कोई अंत थोड़े ही होने वाला है।

Total
0
Shares
Previous Post
AC at Low Price by Modi Government

सत्ता में जोरदार वापसी के साथ ही मोदी सरकार अब आम आदमी को सस्ते में AC उपलब्ध कराएगी

Next Post
New RTGS rules: Here are five things to know

बैंक ग्राहक ध्‍यान दें, RBI के फैसले से 1 जून से होने वाला है यह बड़ा बदलाव

Related Posts
News Dropbox

पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का घोषणापत्र , आर्टिकल 370 और 35A हटाने का वादा

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये सोमवार को घोषणापत्र जारी किया. बीजेपी ने इसे ‘संकल्प पत्र’…
Read More

RBI फैसले के बाद क्या होम लोन EMI कटेगी, क्या क्रेडिट कार्ड बिल चुकाना होगा? जाने ऐसे ही सवालों के जवाब

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने MPC की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुुए बताया कि बैंकों,…
Read More
Modi in Mangarh Dham

PM Narendra Modi will visit Gujarat and Rajasthan from 30th October to 1st November 2022

Prime Minister will dedicate to the nation two railway projects worth over Rs. 2900 crores at Asarva, Ahmedabad. These projects include the Ahmedabad (Asarva) – Himmatnagar – Udaipur Gauge Converted Line and Lunidhar-Jetalsar Gauge Converted Line. Prime Minister will also flag off new trains between Bhavnagar - Jetalsar and between Asarva - Udaipur. 
Read More
Total
0
Share