शिक्षा राज्य मंत्री की पहल पर हुआ निर्णय 30 अगस्त को प्रदेशभर में होगा परीक्षा का आयोजन

शिक्षा राज्य मंत्री की पहल पर हुआ निर्णय 30 अगस्त को प्रदेशभर में होगा परीक्षा का आयोजन डी.एल.एड.के लिए सोमवार से हो सकेंगे ऑनलाईन आवेदन

शिक्षा राज्य मंत्री की पहल पर हुआ निर्णय 30 अगस्त को प्रदेशभर में होगा परीक्षा का आयोजन डी.एल.एड.के लिए सोमवार से हो सकेंगे ऑनलाईन आवेदन

जयपुर, 14 जून। शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा की पहल पर द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम (डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजूकेशन)  में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली सार्वजनिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए सोमवार से अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि इससे प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. की परीक्षा प्रदेशभर में आगामी 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
श्री डोटासरा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अध्यापक लेवल प्रथम की भर्ती के लिए द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा डिप्लोमा (डी.एल.एड.) की योग्यता अनिवार्य हैं। 
उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा पहले उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विश्वविद्यालयों के स्तर पर आयोजित की जाती रही है। शिक्षा राज्य मंत्री श्री डोटासरा के निर्देशों और पहल से ही वर्ष 2019 से ही इसे प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राज्य स्तरीय कार्यालय, पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, द्वारा इसे सफलतापूर्वक पूर्ण पारदर्शिता से आयोजित किया गया था। इस बार भी यह परीक्षा पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं द्वारा ही प्रदेशभर में 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री डोटासरा ने डी.एल.एड. परीक्षा के लिए प्रदेश के युवाओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शिक्षा अधिकारियेां को निर्देश भी दिए हैं कि वे परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन की विधिवत तैयारी के साथ ही परीक्षा के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को भी अमलीजामा पहनाए।  

Total
0
Shares
Previous Post

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा संकट की इस घड़ी में पड़ोसी राज्यों को जांच सुविधा उपलब्ध कराएगा राजस्थान -मुख्यमंत्री

Next Post

प्रवासी व विशेष श्रेणी परिवारों को निःशुल्क वितरण किये जाने वाले गेहूॅं एवं चना की उचित मूल्य दुकानो पर आपूर्ति जारी

Related Posts

कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने वायरस से लड़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए

कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने वायरस से लड़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स…
Read More

प्रधानमंत्री ने बंगलौर मेट्रो की व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु मेट्रो की व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया।…
Read More
Total
0
Share