राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय मुंबई में “आजादी का अमृत महोत्सव- 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022” का आयोजन करेगा

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “आजादी का अमृत महोत्सव- 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022 (आजादी खंड)” का आयोजन कर रहा है। 22वें भारत रंग महोत्सव, 2022 (आजादी खंड) के तहत 16 जुलाई से 14 अगस्त, 2022 तक दिल्ली, भुवनेश्वर, वाराणसी, अमृतसर, बेंगलुरू और मुंबई में 30 नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

मुंबई में संस्कृति मंत्रालय और पी एल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से 9 से 13 अगस्त, 2022 तक भारत महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का शुभारम्भ महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति में रबिंद्र नाट्य मंदिर में मंगलवार, 9 अगस्त को किया जाएगा। वयोवृद्ध अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी, निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक और वाणी त्रिपाठी टिक्कू भी इस उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक प्रोफेसर रमेश चंद्र गौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

wps1

यह महोत्सव जनता के लिए खुला है। महोत्सव में रंगमंच के जाने माने निर्देशकों के हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और बलिदान पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन चंद्रकांत तिवारी द्वारा निर्देशित नाटक ‘मैं सुभाष हूं’ का मंचन किया जाएगा। 10 अगस्त को डॉ. मंगेश बंसोड द्वारा ‘गांधी-अंबेडकर’ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। 11 अगस्त को रूपेश पवार के नाटक ‘अगस्त क्रांति’ और 12 अगस्त को सुनील जोशी द्वारा निर्देशित नाटक ‘तिलक और अगरकर’ प्रस्तुत किया जाएगा। 13 अगस्त को मोहम्मद नजीर कुरैशी द्वारा निर्देशित नाटक ‘रंग दे बसंती चोला’ के साथ महोत्सव का समापन होगा।

wps2

***

Total
0
Shares
Previous Post

PM remembers all those who took part in Quit India Movement under Bapu’s leadership

Next Post

भारतीय सेना ने “HIM-DRONE-A-THON” लॉन्च किया

Related Posts

बिना कोरोना काबू किए सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को बुलाना: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अधिक हैं वहां ऐसे इवेंट आयोजित नहीं करने चाहिए जिनसे तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा हो. सोमवार को WHO ने यह भी कहा कि बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को आमंत्रण देना है.
Read More

महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सशक्तीकरण विषय पर वेबिनार अनिवार्य एफआईआर नीति के अच्छे परिणाम – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि थानों में हर फरियादी की सुनवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में…
Read More
Total
0
Share