पुजारा और उमेश भारतीय टेस्ट टीम से बाहर, वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल, गायकवाड और मुकेश को मौका; वनडे में सैमसन की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैचों और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की वापसी हुई है। अजिंक्य रहाणे को टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 18 महीने बाद टीम इंडिया में रहाणे की वापसी हुई थी। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 89 और 46 रन की पारी खेली थी। वनडे टीम में विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है। उन्हें चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। सैमसन अपना आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2022 में खेले थे। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 12 जुलाई और दूसरा 20 जुलाई से होगा। वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, वहीं पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगी।

भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर) और नवदीप सैनी।

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

****

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

Next Post

PM addresses 17th Indian Cooperative Congress in New Delhi

Related Posts

देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस प्रांजल बनीं तिरुवनंतपुरम की सब कलेक्टर

मुम्बई। देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस अफसर प्रांजल पाटिल ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम में सब कलेक्टर के…
Read More

घंटाघर और सूरजपोल थाना क्षेत्रों से कन्टेन्टमेंट जोन हटा कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में 12 जून तक रहेगी जारी पाबंदियां

उदयपुर, 6 जून/जिला मजिस्ट्रेट (कलक्टर) श्रीमती आनंदी द्वारा शहर के घंटाघर और सूरजपोल थाना क्षेत्रों में 6 जून…
Read More
UCCI sent resolution to rajasthan government for filmcity in udaipur

उदयपुर में फिल्मसिटी बनाने हेतु UCCI ने भेजा सरकार को प्रस्ताव

उदयपुर, 23 जुलाई 2020। विगत कई वर्शों से उदयपुरवासियों द्वारा यह मांग उठाई जा रही है कि शहर में फिल्म उद्योग से जुडे पर्यटन को और बढावा देने के लिए फिल्मसिटी बनाई जाए। ज्ञात हो कि उदयपुर सम्भाग में वर्शभर फिल्मों की षूटिंग तथा फिल्मी हस्तियों का आना-जाना निरंतर चलता रहता है।
Read More
Total
0
Share