श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आकासा एयर की मुंबई से अहमदाबाद तक पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने आज आकासा एयर की मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान (क्यूपी 1101) का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया।

श्री सिंधिया ने नागर विमानन राज्यमंत्री, जनरल (डॉ.) वी के सिंह (सेवानिवृत्त) और एमओसीए सचिव श्री राजीव बंसल के साथ दिल्ली से आकासा एयर की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी1) से रविवार, 7 अगस्त को सुबह 10.05 बजे रवाना हुई। इस कार्यक्रम में एमओसीए में संयुक्त सचिव श्रीमती ऊषा पधी, आकासा एयर के संस्थापक श्री राकेश झुनझुनवाला, सुश्री रेखा झुनझुनवाला और आकासा एयर के सीईओ और संस्थापक श्री विनय दुबे, आकासा एयर की सह संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू खत्री उपस्थित रहे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001W7LK.jpg

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कहा, “यह पहली उड़ान भारत के नागर विमानन इतिहास में एक नई सुबह है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और दूरदर्शी लक्ष्य एवं उत्साह ही है, जिससे भारत में पहली बार नागर विमानन का लोकतंत्रीकरण देखने को मिला है। इससे पहले इस उद्योग को अभिजात्य वर्ग का माना जाता था, लेकिन अब उनके विजन के चलते बीते आठ साल में नागरिक उड्डयन में पहुंच, उपलब्धता सामर्थ्य और समावेशिता के मामले में एक ऐसा बदलाव देख रहे हैं जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। इस नए हालात में मैं आकासा एयर का स्वागत करता हूं और मुझे भरोसा है कि आने वाले दिनों में आकासा एयर निश्चित रूप से एक अहम मुकाम हासिल करेगी।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OA09.jpg

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पिछले आठ साल में भारत का नागर विमानन उद्योग पूरी तरह बदल गया है। उड़ान योजना के अंतर्गत, हमारे पास अब 425 रूट हैं जिन्हें 1,000 रूट तक बढ़ाने का लक्ष्य है। वहीं, अब 68 नए हवाई अड्डे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 100 हवाई अड्डों तक ले जाना है। अगले 4 साल में, हम भारत में नागर विमानन के जरिये हवाई यात्रियों की संख्या 40 करोड़ होने की उम्मीद कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब रेल परिवहन और सड़क परिवहन के साथ नागर विमानन भी भारत में परिवहन का एक नया आधार बन जाएगा।”

नागर विमानन राज्य मंत्री (जनरल) डॉ. वी के सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी आकासा एयर को शुभकामनाएं दी हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो संदेश ने वर्चुअल माध्यम से एक वीडियो संदेश भी शेयर किया।

एसएनवी एविएशन के ब्रांड नाम के साथ आकासा एयर 7वीं अनुसूचित विमानन कंपनी है, जिसका कॉर्पोरेट मुख्यालय मुंबई में है और उसके पास बोइंग मैक्स-8 एयरक्राफ्ट है। आकासा एयर की सिंगल फ्लीट के साथ एक किफायती कैरियर बनने की है और इसकी सभी सीट इकोनॉमी क्लास की होंगी। आकासा एयर की अगले पांच साल में अपनी गतिविधियों को 72 विमान तक बढ़ाने की है, जिससे भारत में घरेलू विमानन सेवाएं खासी बढ़ जाएंगी।

***

Total
0
Shares
Previous Post

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 205.92 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Next Post

अमेरिकी नौसेना के जहाज की भारत में पहली बार मरम्मत; ‘चार्ल्स ड्रू’ एलएंडटी कट्टूपल्ली शिपयार्ड में पहुंचा, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा

Related Posts

जयपुर विकास प्राधिकरण राजस्व वृद्धि हेतु समीक्षा बैठक

जयपुर विकास प्राधिकरणराजस्व वृद्धि हेतु समीक्षा बैठकजयपुर, 24 अगस्त। जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल की अध्यक्षता में सोमवार…
Read More
Total
0
Share