राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 205.92 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 205.92 करोड़ (2,05,92,20,794) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,73,35,261 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.94 करोड़ (3,94,13,983) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

भारत में सक्रिय मामले आज 1,34,793 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.31 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TIQ1.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 19,928 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,34,65,552 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003S7L7.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,406 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HV49.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 3,91,187 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.75 करोड़ से अधिक (87,75,51,833) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.63 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.96 प्रतिशत है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HV49.jpg

*****

Total
0
Shares
Previous Post

ED quizzes Rahul for 3rd consecutive day in National Herald money laundering case

Next Post

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आकासा एयर की मुंबई से अहमदाबाद तक पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

Related Posts

जुलाई तक हर 5 में से 1 भारतीय को ही लग पाएगी कोरोना वैक्‍सीन, जानें सरकार का प्‍लान

कोरोना वायरस की कोई वैक्‍सीन अप्रूव होने के बाद भी उसकी पर्याप्‍त डोज उपलब्‍ध कराना सरकारों के लिए बड़ी चुनौती है। भारत में टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है और इसमें राज्‍यों से भी इनपुट्स मांगे गए हैं।
Read More
Corona Medicine by Baba Ramdev Patanjali in India

बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज का सफल दावा करते हुए दवा लॉन्च की है। इस दवा को 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' नाम दिया गया है।
Read More
Night Curfew in Rajasthan

गृह विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश- प्रदेश में रात्रिकालीन कफ्र्यू अब शाम 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक शिक्षण संस्थाओंं, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों, जुलूस, मेलों आदि पर 16 अप्रेल से रोक

आदेश के अनुसार, कफ्र्यू की प्रभावी अनुपालना के क्रम में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तथा राजकीय कार्यालय सायं 4 बजे तक बंद हो जाएंगे।
Read More
Total
0
Share