कोरोना से छुटकारा पाने आज नीलकंठ महादेव मंदिर में होगा महायज्ञ

Neelkanth Mahadev, Udaipur

उदयपुर। चारों ओर जहंा जनता कोरोना से त्राही-त्राही कर रही है वहीं सावन मास के इस पावन माह में भक्त महादेव की पूजा-आराधना कर रहे है, ऐसे में एक शिवभक्त की ओर से 27 जुलाई सोमवार को यूआईटी-फतहसागर मार्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिये महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

Neelkanth Mahadev, Udaipur
Neelkanth Mahadev, Udaipur

शिवभक्त लव श्रीमाली ने बताया कि लकी फ्लॉवर्स के गौरव द्वारा इस सावन मास में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए सावन माह के अंतिम सोमवार 27 जुलाई को यूआईटी से फतहसागर रोड स्थित ’500 वर्ष पुराने नीलकंठ महादेव’ मंदिर परिसर में अनूठा प्रयास करते हुएएक दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हवन के माध्यम से कोरोना वायरस हवा में ही समाप्त हो सकें।

इस अवसर पर महादेव का पोलैंड देश से आये प्राकृतिक पुष्पों द्वारा प्रभु नीलकंठ महादेव’ का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, जो अपने-आप में एक ’अविश्वनीय ओर अकल्पनीय भक्तिमय’ माहौल का अहसास करवाएगा।

Shiv Bhakt Love Shrimali Udaipur
Shiv Bhakt Love Shrimali

उन्होंने बताया कि इस अलौकिक श्रृंगार ओर हवन के माध्यम से भक्तों द्वारा प्रभु नीलकंठ महादेव से इस कोरोना से सभी की रक्षा करनें और पूरे विश्व में शांति और सद्भाव की भावना का विकास करनें की विनती की जायेगी।

Total
0
Shares
Previous Post

ITAT allows exemption of Rs 220 cr to Tata Education & Development Trust

Next Post

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी

Related Posts
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा गंभीर कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार

जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
Read More
उदयपुर धार्मिक स्थल बंद

उदयपुर – शहर के सभी धार्मिक स्थल कल से 10 दिन रहेंगे बंद, सेवा-पूजा के लिए प्रशासन जारी करेगा पास

धार्मिक नेताओं ने सोमवार से आगामी दस दिनों के लिए सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने पर सहमति जताई।
Read More
Total
0
Share