जयपुर, 25 अप्रैल। प्रदेशवासियों को इस मुश्किल समय में राज्य भर में COVID मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल covidinfo.rajasthan.gov.in पर लाइव कर दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि इस लाइव पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न श्रेणी के बेड जैसे कि सामान्य बेड, बेड विद ऑक्सीजन तथा आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस पोर्टल पर प्रत्येक हॉस्पिटल के जिला स्तर पर इंचार्ज तथा संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में मरीज या मरीज के परिजनों द्वारा इन नंबरों पर संपर्क स्थापित किया जा सके।
डॉ शर्मा ने कहा कि इस सूचना की पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध होने की वजह से मरीजों एवं उनके परिजनों को बेड ढूंढने के संबंध में आ रही समस्याओं का निराकरण सुचारू रूप से हो सकेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से जन अनुशासन पखवाड़े के प्रावधानों का पालन करने की पुनः अपील की है ताकि मरीजों की बढ़ती हुई संख्या पर रोक लगाई जा सके।
Related Posts
कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग
कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग
जिला प्रशासन ने विवाह समारोह के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को किया ऑनलाइन जिला कलक्टर ने विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना के लिए की अपील
विवाह समारोह की सूचना हेतु आवेदक अब संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जयपुर में बढ़ते कोरोना के मामले और शादियों के सीजन के कारण कलेक्ट्रेट में शादी समारोह की अनुमति के लिए आवेदन करने वालों की लम्बी कतार को देखते हुये जिला प्रशासन ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि विवाह की अनुमति के लिए आवेदक अब ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा भी आवेदन कर सकते है।
नवम्बर – दिसम्बर 2020 | राजस्थान में शादियों के लिए निर्धारित नियम (UPDATED)
गाइड लाइन के अनुसार शादियों में मेहमानों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमण भी राजस्थान में बढ़ रहा है। ऐसे में आंकलन के अनुसार जयपुर में होने वाली पांच हजार शादियों में पांच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।
जिला प्रशासन चिंता में हैं कि शादियां शामिल होने पर निगरानी कैसे की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन थानावार टीम गठित कर निगरानी की तैयारी कर रहा है।
ये शुभ मुहूर्त हैं शादियों के लिए:
शादी के लिए 7 शुभ मुहूर्त है। इस साल नवंबर महीने में 25, 27 व 30 तारीख के सावे हैं। इसके बाद दिसंबर महीने में कुल 6 सावे हैं। ये सावे 1, 7, 9, 11 दिसंबर को हैं। 11 दिसंबर के अंतिम शुभ मुहूर्त होने के बाद फिर रोक लग जाएगी।