पंचायती राज आम चुनाव – 2020 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

पंचायती राज
पंचायती राज

पंचायती राज आम चुनाव – 2020संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
जयपुर, 16 सितम्बर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के चार चरणों में सम्पन्न होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों मंज आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
आदेश के अनुसार राज्य के मंत्रीगण चुनाव से संबधित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव समाप्ति तक शासकीय दौरे पर नहीं जायेंगे। कानून व्यवस्था बिगड़ने पर या किसी आपात स्थिति के कारण संबधित विभाग के मंत्रीगण इसकी सूचना विभाग के शासन सचिव द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भिजवा कर ही संबधित क्षेत्रों के दौरे पर जा सकेंगे।
आदर्श आचार संहिता के दौरान मंत्रीगण चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे पर रहे तो सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे साथ ही निजी वाहन का प्रयोग करते समय भी उस पर सायरन आदि का प्रयोग नहीं करेंगे।
राज्य के मंत्रीगण चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे के दौरान चुनाव से संबंधित अधिकारियाें को नहीं बुलाऎंगे तथा वहां विश्राम गृह, ड़ाक बंंगलों या अन्य सरकारी आवासों का या इससे संलग्न परिसराें का उपयोग प्रचार कार्यालय के रूप में या चुनाव से संबंधित कोेई बैठक करने की दृष्टि से नही करेंगे ।
आदर्श आचार संहिता की अवधि में सरकारी विश्राम गृहों, डाक  बंगलों या अन्य सरकारी आवासाें को निष्पक्ष तरीके से अन्य दलों या अभ्याथिर्याे को भी उपयोग करने की अनुमति दी जायेगी लेकिन वे भी उनका चुनाव से संबंधित कार्य में इस्तेमाल नहीं करेंगे। निर्वाचन से जुडे़ सरकारी अधिकारियों का मंत्रियों के दौरे के समय उनके किसी स्वागत में या प्रोटोकॉल मंंे जाना प्रतिबंधित रहेगा ।  

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Filpkart employee murdered in udaipur

एक्सिस बैंक के बाहर लूट के प्रयास व हत्या के तीनों अभियुक्त गिरफ्तार, उदयपुर पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

Next Post

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हैल्थ प्रोटोकाल का पालन करें -महानिदेशक पुलिस

Related Posts

कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण फैसले तदर्थ बोनस मिलेगा, वेतन कटौती अब स्वैच्छिक होगी

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी से उपजी विकट स्थितियों के बावजूद कर्मचारियों के हित में दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस दिए जाने का निर्णय लिया है। साथ ही, उन्होंने कुछ कर्मचारी साथियों की ओर से वेतन कटौती समाप्त करने की मांग को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन के लिए हर माह की जा रही वेतन कटौती को भी आगे से स्वैच्छिक किए जाने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।
Read More

प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक महासंघ के 29वें द्विवार्षिक अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन…
Read More

राष्ट्रपति मुर्मू आ रही हैं खाटूश्यामजी,चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद..

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी में आज देश की राष्ट्रपति…
Read More
Total
0
Share