देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3374, जमात की वजह से तेजी से बढ़े मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 3374 हो गई है. जमात की वजह से देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. सरकार के मुताबिक 21 राज्यों तक तबलीगी जमात के 1095 मरीज हैं. महाराष्ट्र में अब तक 690 केस कोरोना के सामने आए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. अग्रवाल ने बताया कि कल रात से अब तक कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 472 नए केस सामने आए हैं. अब तक पूरे देश में 79 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. 267 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो गए हैं.

अग्रवाल ने कहा, “आज कोविड से संबधित कैबिनेट सचिव ने देश के सभी जिला मजिस्ट्रेट से बात की है. 274 जिलो में कोविड-19 के केस आए हैं. ICMR ने भी एक एडवाइजरी और गाइडलाइन जारी की है. सार्वजनिक स्थानो पर थूकना कोविड को बढा सकता है और गुटका का भी सेवन नहीं करें, ये एडवाइजरी में बताया गया है. आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट और सरकारी लैब में सभी मरीजों की फ्री टेस्टिंग की जाएगी.”

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

राजस्थान सरकार का नया नियम, क्वारंटाइन लोगों को हर दो घंटे में भेजनी होगी ‘सेल्फी’

Next Post
Rail or Train Booking 15 April

15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन, रेलवे मंत्रालय ने किये कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल तैयार

Related Posts

मास्क लगाकर कोरोना से खुद को, अपने पड़ौसी को और पूरे शहर को बचाएं – जलदाय एवं उर्जा मंत्री

जलदाय एवं उर्जा मंत्री तथा हनुमानगढ़ जिला प्रभारी डॉ. बी.डी.कल्ला ने हनुमानगढ़ जिले की जनता से आह्वान किया है कि कोरोना से बचाव का मास्क ही एक साधन है। इसकी कोई वैक्सीन नहीं निकली है।
Read More

व्हाट्सप्प पर दर्ज करवा सकेंगे शिकायते एवं समस्या

संभागीय आयुक्त कार्यालय में ‘‘व्हाट्सएप सुनवाई एवं समाधान’’ सेवा प्रारम्भ, जयपुर संभाग के सभी जिलों के व्यक्ति दर्ज करा सकेंगे शिकायतें एवं समस्याएं -व्हाट्सएप नम्बर: 9571200200 पर करना होगा सम्पर्क -जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनू एंव सीकर के व्यक्ति कर सकेंगे सेवा का उपयोग
Read More
Total
0
Share