बैंक ग्राहक ध्‍यान दें, RBI के फैसले से 1 जून से होने वाला है यह बड़ा बदलाव

New RTGS rules: Here are five things to know
New RTGS rules: Here are five things to know

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम बैंक ग्राहकों को बड़ी सहूलियत दी है. केंद्रीय बैंक ने 1 जून 2019 से आरटीजीएस (RTGS) से फंड ट्रांसफर करन की समय सीमा बढ़ा दी है. RBI का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 24 घंटे 7 दिन NEFT की सुविधा दी जा सकती है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम बैंक ग्राहकों को बड़ी सहूलियत दी है. केंद्रीय बैंक ने 1 जून 2019 से आरटीजीएस (RTGS) से फंड ट्रांसफर करन की समय सीमा बढ़ा दी है. फिलहाल RTGS के जरिए शाम साढ़े 4 बजे तक ही फंड ट्रांसफर की सुविधा है.

क्‍या है RTGS

RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) में फंड दूसरे खाते में तुरंत ट्रांसफर होता है. बैंक ग्राहक इसका इस्‍तेमाल बड़ी राशि के ट्रांसफर के लिए करते हैं. इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है.

RBI ने जारी किया नोटिफिकेशन

आरबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि बिजनेस ऑवर्स में RTGS से लेन-देन के समय को शाम साढ़े 4 बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला हुआ है. यह सुविधा 1 जून से सभी ग्राहकों को मिलने लगेगी.

RBIक्‍या लगेगी फीस

RTGS में सुबह 8 से 11 बजे के बीच फंड ट्रांसफर पर कोई शुल्‍क नहीं है. जबकि 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच फंड ट्रांसफर के लिए 2 रुपए शुल्‍क देना होगा. वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे के बीच 5 रुपए शुल्‍क लगेगा और शाम 6 बजे के बाद 10 रुपए शुल्‍क बैंक लेंगे.

NEFT का भी बढ़ेगा समय

RBI ने बैंकिंग को सहज और सुचारु बनाने के लिए NEFT से बैंकिंग लेन-देन का समय बढ़ाने का प्रस्‍ताव भी किया है. RBI का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 24 घंटे 7 दिन NEFT की सुविधा दी जा सकती है. RBI ने यह प्रस्‍ताव पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्‍टम्‍स इन इंडिया : Vision 2019-2021 दस्‍तावेज में किया है.

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
कमलनाथ और ओएसडी के बीच बेनामी लेन-देन की बातचीत आई सामने

कमलनाथ और ओएसडी के बीच बेनामी लेन-देन की बातचीत आई सामने

Next Post
Ramnarayan Meena

कांग्रेस MLA रामनारायण मीना का दावा- नहीं सुधरे तो जुलाई तक बर्खास्त हो जाएगी राजस्थान सरकार!

Related Posts

Age of marriage for girls to be revised soon

After the Independence speech of prime minister where he has hinted that government is looking after revising the age of marriage of girls, which is currently 18. As Prime Minister Narendra modi is receiving letters from girls on the above statement he assured them that decision will be taken soon.
Read More

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में कल…
Read More
Total
0
Share