ऊर्जा की बचत कर धरती को बचाने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कल देने के उद्देश्य से शनिवार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अर्थ ऑवर (Earth Hour) होगा। इस मुहिम में शामिल होने वाले लोग और प्रतिष्ठान एक घंटे के लिए बत्तियां बंद रखेंगे। यानि पूरे एक घंटे कर दुनिया में ‘अंधेरा’ होगा, ताकि हमारा कल उजाले की अहमियत को समझ सके।
187 देश अर्थ ऑवर में होंगे शामिल
अर्थ ऑवर हर साल एक प्रेरणादायक थीम पर आधारित होता है। इस का थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ रखा गया है। इसमें 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहर हिस्सा ले रहे हैं। वैश्विक संस्था वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर हर इसका आयोजन करता है। इसे जनभागीदारी बनाने के लिए वह सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहा है।
एक घंटे बंद रहेगी बिजली
बात भारत की करें तो 30 मार्च की रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, चारमीनार, विक्टोरिया टर्मिनस, दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और जहां संभव हो उन सरकारी दफ्तरों के साथ कई अन्य बड़े प्रतिष्ठान इसमें शामिल होंगे।
Related Posts
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हैल्थ प्रोटोकाल का पालन करें -महानिदेशक पुलिस
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हैल्थ प्रोटोकाल का पालन करें-महानिदेशक पुलिस 17 सितम्बर। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण…
व्यासपीठ पर हुई अनूठी शादी, बापू को साक्षी मानकर लिए फेरें
व्यासपीठ पर हुई अनूठी शादी, बापू को साक्षी मानकर लिए फेरें
किराना सामग्री की होगी होम डिलीवरी, लॉकडाउन और कर्फ्यू में शहरवासियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की व्यवस्था
स्मार्ट सिटी के स्मार्ट नागरिको के लिए प्रशासन का स्मार्ट फैसला।