रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मेवाड़ परिवार के भँवरसाहिब हरितराज सिंह मेवाड़ का मेवाड़ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर, 3 अगस्त 2020 | शैव सम्प्रदाय की पावन श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व पर मेवाड़ अधिपति परम परमेश्वरांजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी के शुभाशीष से श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के सुपौत्र तथा श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड का हुआ मेवाड़ आगमन। 
Haritraj Singh Mewar - Lakshyaraj Singh Mewar - Arvind Singh Mewar

Grand Welcome of BhanwarSahib Haritraj Singh Mewar

उदयपुर, 3 अगस्त 2020 | शैव सम्प्रदाय की पावन श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व पर मेवाड़ अधिपति परम परमेश्वरांजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी के शुभाशीष से श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के सुपौत्र तथा श्री
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड का हुआ मेवाड़ आगमन।

मेवाड़ के इस पावन सुअवसर पर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के सुपौत्र तथा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र भँवरसाहिब का मेवाड़ में प्रथम आगमन पर स्वागत की पारम्परिक तैयारियाँ कर शम्भु निवास को पुष्प मालाओं से सजाया गया। शुभ मुहूर्त के तहत गृह प्रवेश करवाया गया जहाँ मेवाड़ परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। पण्डितों ने मंत्रोच्चार द्वारा परम्परागत विधि-विधान पूर्वक पूजन करा ग्रहपरवेश सम्पन्न करवाया। पंडितो ने मेवाड़ के धरती पुत्र को आशीर्वाद स्वरूप स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना कर मेवाड़ के महान पूर्वजों की तरह ही सेवाभावी बन राष्ट्रहित के लिए समर्पित होने की भी मंगलकामना की। गृह आगमन के इस आयोजन में सीमित सदस्य, पंडित आदि ही उपस्थित रहे। मेवाड़ की परम्परा अनुसार स्वागत व प्रथम प्रवेश पर दही और गुड से मुंह मीठा करवाया गया तथा शगुन के गुड़-धनिया व पतासे बांटे गये। अरविन्द सिंह मेवाड़ ने सुपौत्र के आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, इस आयोजन को अपने जीवन में सबसे खास व कभी ना भूले जाने वाले पल बताया तथा रक्षा बंधन की सभी मेवाड़ वसियों को हार्दिक बधाई दी।

रक्षा बंधन के अवसर पर संध्याकाल शम्भु निवास में मंत्रोच्चार के साथ प्रभु एकलिंगनाथजी, प्रभु बाणनाथजी आदि की आशिका श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ को प्रदान की और रक्षा सूत्र बांधे। इसके बाद मेवाड़ परिवार के सदस्यों में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया जिसमें श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को उनकी दोनो बड़ी बहनो की ओर से रखियाँ बांधी गई तथा मेवाड़ परिवार में मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ एव प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपने भाई को टीका लगा कर्लाइ पर प्रथम रक्षाबंधन पर्व का रक्षासूत्र बांध कुलदेवी बायण माता जी एवं कुलदेवता
परमेश्वरांजी महाराज श्री एकलिंगनाथ जी से स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

Congratulations to The whole Mewar Family and Lots love and Blessings to BhanwarSahib Haritraj Singh Mewar.
-Team News Drop Box
A Unit of City Angle Network

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

न्यूज हब कुंभलगढ़ पोर्टल लॉन्च, डॉ. आनंद गुप्ता बोले : हर काम के लिए पॉजिटिव वाइब्स जरूरी

Next Post
Photos of Bhoomi Pujan at Ram Mandir

[Photos] PM Narendra Modi performs Bhoomi Pujan at ‘Shree Ram Janmabhoomi Mandir’

Related Posts
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

COVID-19 समीक्षा बैठक अब तक राजस्थान मॉडल स्टेट, आगे भी रहे बेहतर प्रबंधन आगामी तीन माह चुनौतीपूर्ण, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में राजस्थान देश में एक मॉडल स्टेट के रूप में सामने आया है और देश-दुनिया में हमारे प्रयासों की सराहना हुई है।
Read More
Guidelines of Covid 19 for Weddings in Rajasthan

विवाह स्थल को कार्यक्रम से पहले और बाद करना होगा सैनेटाईज संचालकों को जारी कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का दौर शुरू हो चुका है। ऎसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज जयपुर की और से सभी विवाह स्थल संचालकों को यह निर्देश जारी किये गये है कि विवाह स्थल को समारोह से पूर्व एवं समारोह के बाद सैनेटाईज करवाया जाये।
Read More
महाराणा प्रताप का आदर्ष जीवन दर्शन

महाराणा प्रताप जयंती पर सोशल मीडिया से प्रस्तुत किया प्रातःस्मरणीय वीर षिरोमणि महाराणा प्रताप का आदर्ष जीवन दर्शन

महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती के सुअवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेषन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने सभी दिषा-निर्देषों की पालना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाराणा प्रताप के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समस्त भारतवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
Read More
Total
0
Share