ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी

UK to scrap passenger landing cards

लंदन। ब्रिटिश सरकार ने भारत जैसे देशों से ब्रिटेन आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसका मकसद ब्रिटेन में प्रवेश को सुगम बनाना है।

यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) के बाहर के देशों से आने वाले विमान यात्रियों को अब ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद फार्म भरकर पासपोर्ट के साथ उसे आव्रजन अधिकारियों के हवाले करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा सोमवार से ही लागू हो गई है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार सभी गैर ईईए यात्रियों को ब्रिटेन पहुंचने पर लैंडिंग कार्ड भरने की जरूरत को खत्म कर रही है। इससे देश में आना आसान होगा।

ब्रिटेन के एयरपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करेन डी. ने कहा कि हवाई अड्डे व्यस्त मौसम की तैयारी कर रहे हैं। हमें पता है कि पासपोर्ट कंट्रोल के लिए कोई भी कतार में इंतजार नहीं करना चाहता।

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के यात्री इस सप्ताह से समूचे ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर स्वचालित द्वार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

भारतवासी प्रणय ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Next Post

विवाद के बाद ऐश्वर्या राय बच्चनके मीम पर विवेक ऑबेरॉय ने मांगी माफी

Related Posts
Shri Gajendra Singh Shekhawat, Jal Shakti Minister

Ganga rejuvenation is a continuous task which needs public participation: Union Jal Shakti Minister at Ganga Utsav 2020

Shri Gajendra Singh Shekhawat, Jal Shakti Minister, recalling how the Hon’ble Prime Minister’s call for Aviral and Nirmal Ganga has become a mass movement at the Ganga Utsav 2020 said, “Ganga rejuvenation is a continuous task that’s why we have to promote public participation, we have to create a sense of duty among people, it can be done only when we are able to make people realize what Ganga offers us.”
Read More
covid-19

कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग

कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग
Read More
Total
0
Share